शहडोल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिखा अलग अंदाज

शहडोल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, दिखा अलग अंदाज
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दौरे सबंधी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे मुख्यमंत्री

सागर : मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। सीएम  शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात सीएम का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी है और हृदयस्पर्शी भी। उनकी यही बात उन्हें जनता से सीधा जोड़ती है और जानती भी उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानती है।
     
मजदूरों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री शहडोल के पकरिया गांव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल चाल जान आत्मीय संवाद किया। मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ फोटो भी खिचाईं।  
मुख्यमंत्री ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख मुख्यमंत्री श्री चौहान खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बैच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन भी चखे और उनके हाल चाल भी जाने। जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश दिखे मुख्यमंत्री। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी संवाद किया।
फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री

बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी श्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके बीच पहुँच गए। फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है

इसी बीच गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच पहुँचकर मुख्यमंत्री ने आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। महिलाओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और कहा कि बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों से लाड़ली बहना योजना के सबंध में बात कर उनके खुश रहने की कामना की।

0/Post a Comment/Comments

Domain