8 साल की नाबालिक से पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने की दुष्कर्म

8 साल की नाबालिक से पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने की दुष्कर्म 
बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक 17 साल के किशोर ने उसे बहला फुसलाकर उसे अपने साथ अपने गल्ले में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां के साथ किशोरी ने खिमलासा थाने पहुंचकर आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि किशोरी और आरोपी किशोर पड़ोस में रहते हैं और साथ में खेलते भी थे। आरोपी को गिरफ्तार करने में खिमलासा थाना प्रभारी नेहा गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक आसिफ अली, प्रधान आरक्षक दीपक शुक्ला, आरक्षक नीरज बघेल, विकास यादव की भूमिका सराहनीय। 
खिमलासा थाना प्रभारी नेहा गुर्जर ने बताया कि मां के साथ किशोरी थाने आई थी। पूरी घटना सुनने के बाद आरोपी किशोर पर धारा 354, 376, 363 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

0/Post a Comment/Comments

Domain