सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के गंभीरिया वार्ड में सोमवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर : से कुछ ही दूरी पर युवक का शव मिला है। युवक दो दिन पहले नागपुर जाने का बोलकर घर से निकला था। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जानकारी के अनुसार भरत पुत्र अवधबिहारी रैकवार उम्र 27 साल निवासी गंभीरिया वार्ड पिछले करीब 3 सालों से नागपुर में रहकर में चौकीदारी का काम करता था। वह दो माह पहले नागपुर से लौटकर अपने घर गंभीरिया आया था। दो दिन पहले भरत घर से नागपुर जाने का बोलकर निकला था। मां से एक हजार रुपए लेकर गया था। लेकिन सोमवार को भरत का शव घर से कुछ ही दूरी पर खाली जगह पर पड़ा मिला है। सूचना पर मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वहीं शव का पीएम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। मृतक के पिता अवधबिहारी रैकवार ने बताया कि भरत नागपुर में काम करता था। वह दो माह पहले ही घर आया था। शनिवार को घर से नागपुर जाने का बोलकर गया था। भरत शराब पीता था। संभवत: ज्यादा शराब पीने से मौत हुई होगी। सोमवार सुबह उसका शव मिला है।
सागर में घर के पास मिला युवक का शव फैली सनसनी
सागर में घर के पास मिला युवक का शव फैली सनसनी
Post a Comment