CRIME NEWS: महिला से घर में घुसकर युवक कर रहा था छेड़छाड़ महिला ने किया विरोध तो भागा

महिला से घर में घुसकर युवक कर रहा था छेड़छाड़ महिला ने किया विरोध तो भागा 
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव लिधौरा में अकेली महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुस कर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करते हुए महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार रात 10 बजे मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि 16 अगस्त की रात वह अपने पति की आंखों का ऑपरेशन कराकर घर पहुंची। पति को अंदर वाले कमरे में सुला दिया और वह दूसरे कमरे में लेट गई। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला महेन्द्र गुर्जर घर में घुस आया और बुरी नीयत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा। उसने विरोध किया लेकिन आरोपी युवक नहीं माना, इस पर महिला जोर से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर मोहल्ले में रहने वाले अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
लोगों को आता देख आरोपी महेन्द्र मौके से भाग गया। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महेन्द्र पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

0/Post a Comment/Comments

Domain