crime news : छात्र को धमकाया और हॉस्टल के कमरे में उसका दुष्कर्म किया, स्कूल चपरासी गिरफ्तार

छात्र को धमकाया और हॉस्टल के कमरे में उसका दुष्कर्म किया,  स्कूल चपरासी गिरफ्तार
 सतना जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के एक चपरासी पर 13 साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोप है कि उसने छात्र को धमकाया और हॉस्टल के कमरे में उसका दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान 43 साल के रवीन्द्र सेन रूप में हुई है। फिलहाल उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार,पीड़ित छात्र रीवा का रहने वाला है और कक्षा 7 में पढ़ता है। उसने पिछले साल कक्षा 6 में एडमिशन लिया था। इसके बाद से वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। यह घटना तब हुई जब छात्र बीमार था। वह क्लास में नहीं गया और हॉस्टल के कमरे में आराम कर रहा था। 

आरोपी रवीन्द्र सेन ने इसी का फायदा उठाया और कथित तौर पर छात्र का यौन उत्पीड़न किया। दुष्कर्म करने के बाद आऱोपी ने छात्र को धमकी दी। धमकी के कारण छात्र डर गया। हालांकि उसने बाद में हिम्मत दिखाई और अपने माता-पिता को फोन कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। छात्र की आपबीती सुनकर माता-पिता हैरान रह गए। वे फौरन छात्र के स्कूल पहुंचे लेकिन प्रिंसिपल ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे अपने बेटे को शाम करीब 5 बजे कोलगवां पुलिस स्टेशन ले गए औऱ शिकायज दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी चपरासी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। आखिरकार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments

Domain