पूर्व मुख्यमंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ,आमजन को किया संबोधित


पूर्व मुख्यमंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ,आमजन को किया संबोधित
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार की देर शाम ईसागढ़ पहुंचे और कांग्रेस प्रत्यासी गोपाल सिंह चौहान के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस का घोषणा पत्र दलित, गरीब और निचले तबके के उत्थान में सहायक होगा। सरकार बनते ही महंगाई, भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा जाएगा। 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने की अपील भी की।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए भाजपा के विकास के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि, भाजपा ने प्रदेश का नही खुद का विकास किया है। मंत्रियों के महल इस बात का उदाहरण हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच चल रही बयानबाजी पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि, केंद्र में इंडिया गठबंधन बेहद मजबूत है और आपसी मनमुटाव जैसी कोई बात नही है। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के निवास पर पहुंचे और सीसीबी के चेयरमैन रहे महेंद्र कुमार शर्मा के पिता स्वर्गीय रामबली शर्मा के साथ जुड़ी यादें ताजा की।


0/Post a Comment/Comments

Domain