भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने दाखिल किया नामांकन,समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
सागर।नरयावली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने सोमवार को अपना नामाकंन दाखिल किया नामाकंन से पहले प्रदीप लारिया राम दरबार मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हजारो कार्यकर्ताओं के साथ भागवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन अर्चन किया,पूजन के बाद रैली के रूप में फार्म भरने पहुंचे इस दौरान कार्यकताओं और क्षेत्रवासियो ने जगह जगह उनका स्वागत किया साथ ही उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी की विधायक लारिया के काफिले में सैकड़ो की संख्या में दो पाहिया वाहन और बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन शामिल रहे।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन किया,प्रदीप लारिया नरयावली विधानसभा से चौथी बार चुनावी मैदान में है,लेकिन उनके समर्थन में इतना जनलसैलाब पहली बार देखा गया वहीं अगर राजनेतिक पंडितो की माने तो यह जनसैलाब प्रदीप लारिया के जनसमर्थन को भी दर्शता है जो उनके लिए अच्छे संकेत है नामांकन दाखिल करने के दौरान मकरोनिया में हर तरफ भाजपा के ही झंडे नजर आने से पूरा मकरोनिया भगवामय नजर आया
हर तरफ भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाते दिखे वहीं इस दौरान प्रदीप लारिया ने कहा की आज आप जो भीड़ देख रहे है वह भाड़े की भीड़ नहीं है बल्कि भाजपा की रीति नीति और विकास को दर्शाने वाली भीड़ है आमजन मानस अब समझ चुका है कि अगर भाजपा हे तो विकास के साथ साथ हर व्यक्ति की निजी सुरक्षा भी संभव है और इसी विचारधारा के साथ लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और यहां हर कार्यंकर्ता का उतना ही सम्मान है जितना किसी बड़े पद पर बैठे व्यक्ति का होता है यह विधानसभा चुनाव प्रदीप लारिया नहीं विधानसभा का हर एक कार्यकर्ता लड़ रहा है,में तो केवल जनसेवा का एक माध्यम हू हकीकत में भाजपा को कार्यकर्ता ही सत्ताशील कराता है,भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन की बदौलत एक बार फिर म.प्र.में कमल खिलने जा रहा है
वहीं इस जीत के साथ ही म.प्र. में भाजपा सरकार विकास की एक नई इवारत लिखेगी जिसे वर्षाे तक याद रखा जायेगा रैली मे भाजपा प्रदेश मत्री प्रभुदयाल पटेल पूर्व विधायक हररवंश सिंह राठौर भानू राणा पूर्व जिलाध्यक्ष हरि राम सिंह जाहार सिह ठाकुर,जिलाउपाध्यक्ष चैन सिह,जिला पंचायत सदस्य शारदा खटीक,श्याम सुंदर मिश्रा,मंडल अध्यक्ष कपिल सिंह कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार विजय गौतम,जित्तू खटीक,बलवंत सिंह ठाकुर सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता नगर पालिका मकरेानिया के सभी पार्षद विभिन्न ग्रामो से आये सरपंच शामिल हुए।
Post a Comment