नवविवाहिता की हुई संदिग्ध हालात में मौत,परिजनो ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

नवविवाहिता की हुई संदिग्ध हालात में मौत,परिजनो ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप 
दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाली केरबना चौकी क्षेत्र के मुहली गांव में अज्ञात कारणों के चलते 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। शनिवार महिला को गंभीर हालत में उसके परिजन जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतिका जानकी पति भैयाराम लोधी के पिता संतोष सिंह और भाई सुरेंद्र लोधी ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

भाई सुरेंद्र का कहना है कि मेरी बहन के पति का जेठानी से अवैध संबंध था। इसी के चलते वह मेरी बहन को परेशान किया करते थे। शनिवार सुबह मेरे बहन के पति ने घर पर फोन करके कहा कि अपनी बहन को ले जाएं। हमने बहन से बात कराने के लिए कहा, तो उन्होंने बात नहीं कराई और फोन काट दिया। जब दोपहर में हम ससुराल पहुंचे तो देखा कि हमारी बहन उल्टियां कर रही थी और उसका स्वास्थ्य काफी बिगड़ा हुआ था। इसके बाद हम उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला को जबरन जहर खिलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने मार्ग कम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही हैं।

0/Post a Comment/Comments

Domain