18 वर्षीय युवती से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
रतिया में एक 18 वर्षीय युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह 10वीं पास है। अब पिछले दो साल से घर पर ही रहती है। गांव का एक आरोपी छठी कक्षा से उसके साथ पढ़ता था। कुछ समय पहले उससे दोस्ती हो गई। एक दिन उसने अपने चाचा के घर बुलाया और वहां पर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके तीन दोस्तों ने वीडियो बना लिया। विरोध करने पर सभी ने धमकाकर घर भेज दिया। कुछ दिन बाद आरोपी ने फोन कर बुलाया। जब वह घर से बाहर आई तो आरोपी और उसके दोस्त उसे अपने बाइक पर बैठा कर एक अन्य गांव ले गए और वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद एक ईंट-भट्ठे पर लेकर पहुंचे। जहां पर मुख्य आरोपी के रिश्तेदारों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद आरोपी उसे पंजाब में एक रिश्तेदार के घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। किसी तरह वह अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
Post a Comment