वॉश रूम उपयोग करने पर संचालक ने की बच्चे से मारपीट,जिसके बाद बच्चे के पिता ने संचालक से करदी मारपीट

वॉश रूम उपयोग करने पर संचालक ने की बच्चे से मारपीट,जिसके बाद बच्चे के पिता ने संचालक से करदी मारपीट 
आठ साल के बच्चें का रेस्टारेंट का टॉयलेट उपयोग करने से संचालक को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चे के पिता को जैसे ही इसकी जानकारी लगी कि उनके बेटे को रेस्टारेंट संचालक ने मार दिया तों उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने रेस्टारेंट संचालक की पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाया और अलग-अलग किया। बाद में रेस्टारेंट संचालक ने लार्डगंज थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
मालवीय चौक पर स्थित एक रेस्टारेंट है। यहां पर एक 8 साल के बच्चे ने वाशरूम का उपयोग कर लिया। जैसे ही रेस्टारेंट संचालक ने बच्चे को देखा, तो उससे कहा कि किससे से पूछकर गए थे। इसके बाद संचालक ने बच्चे की पिटाई कर दी। बच्चा रोते हुए अपने पिता को पास गया और पूरी घटना बताई। बच्चे की बात सुनकर पिता को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने रेस्टारेंट संचालक के साथ मारपीट कर दी। विवाद और हंगामे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के पिटाई से उसके पिता कितना आक्रोश है।
लार्डगंज थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि मालवीय चौक पर स्थित रेस्टारेंट संचालक आवेश सिद्दीकी ने बताया कि रात को कार में एक परिवार आया था, जिसने कि मारपीट की है। पुलिस ने रेस्टारेंट संचालक की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0/Post a Comment/Comments

Domain