कुत्ते के भौंकने से गुस्साए युवक ने वृद्ध महिला को मारी लात,महिला को हुई मौत

कुत्ते के भौंकने से गुस्साए युवक ने वृद्ध महिला को मारी लात,महिला को हुई मौत 
इंदौर। इंदौर शहर में श्वान के भौंकने पर विवाद हो गया। आजाद नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर में राकेश गोयल ने 78 वर्षीय शीलाबाई को पेट पर लात मार दी। इससे महिला गिर गई। सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।  
इंदौर के आजाद नगर टीआइ नीरज मेढ़ा के मुताबिक महिला के घर के पास श्वान घूमता रहता है। आरोपित निकला तो वह भौंकने लगा। इस बात पर आरोपित ने विवाद किया और शीला बाई के पेट में लात मार दी। महिला बीमार रहती थी। टीआइ के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कैटरिंग का काम करता है। महिला और नाबालिग बेटों ने युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इंदौर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। घटना टिगरिया बादशाह की है। महिला की चाय की दुकान है। परिचित राकेश कश्यप (नंदबाग) का स्कैनर लगा रखा था। राकेश महिला को खाते से रुपये निकाल कर दे देता था। शुक्रवार को हिसाब को लेकर विवाद हुआ। 
दुष्कर्म के आरोपित पर इनाम के लिए पत्र लिखा
दुष्कर्म का आरोपित यू-ट्यूबर राबिन जिंदल फरार है। शनिवार को एमआइजी टीआइ मनीष लोधा ने इनाम की घोषणा के लिए डीसीपी जोन-2 अभिषेक आनंद को पत्र लिख दिया। राबिन निवासी महालक्ष्मी नगर नगर पर लिवइन पार्टनर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एफआइआर दर्ज होते ही राबिन फरार हो गया।

0/Post a Comment/Comments

Domain