16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या
बमीठा थाना क्षेत्र के सादनी गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गुरुवार की सुबह गांव के एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि सादनी गांव के हलकाई कुशवाहा की 16 वर्षीय बेटी रानी कुशवाह का शव एक पेड़ पर फंदे पर लटक रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करते हुए पंचनामा तैयार किया। इस दौरान परिजनों ने नाबालिग की मौत का कारण नहीं बताया। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी डॉक्टर ने मृतिका का पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0/Post a Comment/Comments

Domain