भगवान राम के कैसे-कैसे भक्त है। राम लला के दर्शन करने के लिए कोई पैदल पहुंचा, कोई उल्टा गया तो कोई स्केटिंग में... तेलंगाना के हैदराबाद से भी दो जादूगर बाइक से अयोध्या के लिए निकले है। खास बात यह है कि दोनों ही जादूगर आंखों पर पट्टी बांधकर हैदराबाद से अयोध्या तक जाएंगे।
हैदराबाद के दोनों जादूगर 22 फरवरी को हैदराबाद से अयोध्या के लिए निकले थे। इस दौरान उनका धूमधाम से जगह-जगह स्वागत भी हो रहा है। मंगलवार की शाम को हैदराबाद से जबलपुर पहुंचे दोनों ही जादूगर का जबलपुर में स्वागत किया गया। इस दौरान जबलपुर के जादूगर आनंद अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। अपनी दोनों आंखों में काली पट्टी बांधकर 1600 किलोमीटर की यात्रा पर निकले दोनों जादूगरों का लक्ष्य है कि 1 मार्च की रात तक अयोध्या पहुंच जाए और 2 मार्च को भगवान राम के दर्शन करें।
22 फरवरी को निकले थे हैदराबाद से हैदराबाद के मैजिशियन्स राम कृष्णा और मारुति जोशी बीते 28 सालों से स्टेज शो कर रहे है। उनका सबसे फेवरेट मैजिक आंखो में काली पट्टी बांधकर जादू करना है। जबलपुर पहुंचे मैजिशियन्स ने बताया कि ब्लाइंड बाइक ड्राइव करने का मुख्य उद्देश्य ये है कि लोगों को भगवान श्री राम के आदर्श पर चलने के लिए प्रेरित करना। बाइक से जबलपुर पहुंचे मैजिशियन्स राम कृष्णा और मारुति जोशी ने बताया कि काफी दिनों से प्लान बन रहा था, पर हाईवे में आंखों में पट्टी बांधकर पूरी तरह से ब्लाइंड बाइक चलाना एक चैलेंज था, जिसे कि हमने स्वीकार किया और 22 फरवरी को अयोध्या के लिए निकले। आंखों पर पट्टी बांधकर हैदराबाद से राम मंदिर अयोध्या तक का सफर दोनों ही जादूगर 9 दिन में तय करेंगे।
रास्ते में मैजिक शो भी लोगों को दिखाते है मंगलवार की शाम जैसे ही दोनों मैजिशियन्स को काले टोप में बाइक चलाते जिसने भी देखा वो देखता रह गया। जबलपुर वासी कौतूहल नजरों से दोनों को देखकर बस देखते ही रह गए। जबलपुर के एम्पायर चौराहे पर जादूगर आनंद ने दोनों जादूगरों का स्वागत किया। पत्रकारों से बात करते हुए जादूगर राम कृष्णा ने बताया कि यात्रा करते हुए पांच दिन हो गए है रोजाना 200 किलोमीटर का सफर तय करते है और रात होते ही शहर में रुक जाए करते है। उन्होंने बताया कि अभी तक तो हम स्टेज शो करते थे, पर हम अब रोड़ शो कर रहें है। जगह-जगह हम रूकते है, मैजिक करते है, और लोगों से कहते है कि सभी लोग अयोध्या जाए।
राम दर्शन के बाद आंखो से पट्टी होगी अलग मैजिशियन्स मारुति जोशी ने बताया कि रोजाना हम 200 किलोमीटर का सफर बाइक से करते है। 22 जनवरी को जो हमने अपनी आंखों में पट्टी बांधी थी, जिसे अब सीधे भगवान राम के दर्शन के समय ही खोलेंगे। आंखो पर पट्टी बांधकर बाइक चलाने को लेकर उन्होंने बताया कि हमें कभी ऐसा एहसास नहीं होता है कि हमने आंखों में पट्टी बांधी है। मारुति जोशी का कहना है कि बीते 28 सालों से मैजिक कर रहे है, खास तौर पर आंखों में पट्टी बांधकर इसलिए सड़क पर बाइक चलाने में कोई परेशानी नहीं आती है।
भगवान राम के लिए आध्यात्मिक यात्रा है हमारी हैदराबाद से जबलपुर जादूगर पहुंचे रामकृष्णा ने बताया कि वो चेहरे को ब्लैक कपड़े से फोल्ड करके बाइक चलाते हैं। आध्यात्मिक यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने की काफी खुशी है। इस यात्रा के दौरान लोगों को रामायण की विशेषता बताते हुए जा रहे हैं। भगवान राम के आदर्श मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं। दोनों जादूगर ने हैदराबाद के दिव्य संकेतम, मुचिंत्तल शमशाबाद से यात्रा की शुरुआत की, जो अयोध्या पहुंचकर पूरी होगी। रामकृष्णा ने बताया कि इसके पहले हैदराबाद से कन्याकुमारी तक बाइक से यात्रा कर चुके है। उन्होंने बताया कि लोगों को रस्सी में गाँठ लगाने वाला जादू दिखाकर लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने का मैसेज भी देता हूँ।
भगवान राम का बाइक में लगा भगवा ध्वज
मैजिशियन्स राम कृष्णा और मारुति जोशी ने अपनी बाइक में भगवान श्रीराम का भगवा ध्वज लगा रखा है। दोनों ही जादूगर जिस रास्ते से गुजरते है, वहां उनका भव्य स्वागत होता है। लोग फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते है। इतना ही नहीं खाने-पीने की वस्तु भी देते है। राम कृष्णा का कहना है कि भगवान राम के प्रति इस तरह से लोगों की आस्था को देखकर बहुत अच्छा लगता है। जहां से भी हम गुजरते है, जय श्रीराम की गूंज होती है। रास्ते में कुछ लोग तो ऐसे भी मिले जो कि भगवान राम की तस्वीर हमें दे देते है। उनका कहना है कि अयोध्या तक की इतनी खतरनाक यात्रा में भगवान राम साथ रहेंगे
Post a Comment