सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में चोरों ने मकान में सेंध लगाई। चोर मकान से नकद और गहने लेकर भागे हैं। वारदात सामने आते ही पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादिया ज्योत्सना पिता दयालशरण शर्मा उम्र 63 साल निवासी श्रीराम कालोनी ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि घर पर मैं और मेरे पिता दयाल शरण शर्मा उम्र 91 साल रहते हैं।
उनके उम्र ज्यादा होने के कारण ठीक से दिखाई नहीं देता है। उनके लिए घर का मैन गेट खुला रहता है। इसी बीच मैं अपने बेटे के पास रायपुर चली गई। घर पर पिता दयाल शरण शर्मा थे। इसी दौरान बदमाशों ने मकान में सेंध लगाकर नकद और गहने चोरी कर लिए। रायपुर से लौटकर घर आई तो देखा अलमारी खुली हुई है। अलमारी में रखे करीब दस हजार रुपए और सोने-चांदी का सामान नहीं था। वारदात सामने आते ही पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Post a Comment