घर में घुसे 2 बदमाशो ने महिला की हत्या करदी

घर में घुसे 2 बदमाशो ने महिला की हत्या करदी
उज्‍जैन। जिले में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक महिला की हत्‍या कर दी गई। घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला के पति पर तलवार से हमलाकर उसे घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब‍ ढाई बजे की है। जिले के भाटपचलाना के समीप गजनीखेड़ी गांव में यह वारदात हुई। दो लोग घर में घुसे और तलवार से आदिवासी महिला को मौत के घाट उतार दिया। बदमाशों ने महिला के पति को भी तलवार मार दी। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्‍ध भी मान रही है। महिला का नाम कृष्‍णा बाई और उसके पति का नाम संतोष बताया गया है।

जानकारी मिली है कि बदमाशों ने महिला के शरीर पर एक से अध‍िक वार किए। महिला के घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही थे। चीखपुकार सुनकर बाकी लोग उठते तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। इस मामले की सूचना मिलने पर अल सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

0/Post a Comment/Comments

Domain