रविवार सुबह सागर-कानपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: 9 लोग घायल

रविवार सुबह सागर-कानपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: 9 लोग घायल
निवार तिराहे के पास इको वाहन और ट्रक की टक्कर में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया है।

बंडा | रविवार की सुबह सागर-कानपुर रोड पर निवार तिराहे के पास इको वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें ईको वाहन में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी अनुसार गढ़ाकोटा के चनौआ गांव के लोग वाहन से ओरछा से लौट रहे थे। निवार तिराहे के पास ट्रक ने ईको वाहन को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गईं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। घटना में भरत कुर्मी, राम मिलन कुर्मी, सतीश कुर्मी, कमलेश सेन, देवेंद्र कुर्मी, सुनील लोधी, राजभान लोधी, रोहित कुर्मी घायल हो गए। जिसमें भरत कुर्मी, राम मिलन कुर्मी, सतीश कुर्मी, कमलेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौके पर कोई ड्यूटीरत डॉक्टर नहीं मिला। वहीं गंभीर घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाते और गोद में उठाए हुए दिखे।

0/Post a Comment/Comments

Domain