सागर। गुरुवार को सागर जिले के खुरई खिमलासा मार्ग पर बस (एमपी 04 पीए 360) और ट्रक (एमपी 15 एचए 7077) के बीच भीषण भिड़ंत हुई जिसके कारण बस तथा ट्रक चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला सावित्री पति रामसेवक ने जांच के दौरान सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनके अतिरिक्त करीब 31 व्यक्तिय घायल हो गए। बस मुंगावली से सागर जा रही थी। गुरुवार सुबह करीब 10ः00 बजे मेन्सि तिराहा , ग्राम धांगर के पास बस चालक श्री इकबाल खान (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं ट्रक चालक श्री अनीश खान (उम्र लगभग 42 वर्ष) निवासी चांदमऊ की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी तत्काल मौके पर पहुंची। इसके पूर्व तहसीलदार श्री यशवर्धन सिंह भी मौके पर थे। उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस, डायल 100 तथा कुछ निजी वाहनों के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया और शीघ्र ही उनका उपचार शुरू कराया। प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक जांच की गई तथा निरंतर उपचार जारी है।
Post a Comment