शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म 
दतिया में विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार दोपहर 12 बजे मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी के कुछ समय बाद उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इस शादी से उसे एक बेटा भी पैदा हुआ था।

पीड़िता के अनुसार बच्चा पैदा होने के 6 महीने बाद उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपी अंशुल यादव निवासी गांव पेता महिला के पति का दोस्त था। जिसने 2020 में शादी करने और बच्चे को अपनाने का वायदा किया।

इसके बाद आरोपी उसके साथ 3 वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता दो बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोपी की शादी किसी दूसरी लड़की से तय हुई तो उसने पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया। जिस के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है, जिस की तलाश पुलिस कर रही है।

0/Post a Comment/Comments

Domain