जीत को ऐतिहासिक जीत में परिवर्तित करने के लिए प्राण प्रण से जुटे कार्यकर्ता
सागर। अपने-अपने बूथ को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए जुटना है कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी भारतीय जनता पार्टी हर बूथ और पन्ना जीतने की रणनीति पर कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पास न कार्यकर्ता हैं और न ही नेता।
लोकसभा चुनाव में सागर से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हैं इस जीत को ऐतिहासिक जीत में परिवर्तित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटना होगा यह बात लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी ने सागर में चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नामदेव,जिला मंत्री, देवेंद्र फुसकेले,सविता साहू,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे प्रमुख रूप से शामिल हुए।
लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर संपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करें। पन्ना प्रभारी और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करें और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का प्रयास करें। बैठक में आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
Post a Comment