मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पद्मश्री राम सहाय पांडे का भोपाल में चल रहा है इलाज
सागर। बुंदेली राई नृत्य में अपनी पहचान बनाने वाले सागर गौरव 92 वर्षीय पद्मश्री सम्मान से सम्मानित पंडित राम सहाय पांडे का इलाज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल में जारी है। भोपाल के एम्स अस्पताल के डॉक्टर के निर्देश के तहत उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। राम सहाय के सुपुत्र संतोष पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा मेरे पिताजी की हर संभव मदद की जा रही है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, संभाग कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत और जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य का हृदय से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मेरे द्वारा आधी रात में भी फोन लगाए जाने पर मुझसे बात की गई और हर संभव मदद भी की गई।
पद्मश्री राम सहाय पांडे के बड़े पुत्र श्री संतोष पांडे ने बताया कि मेरे पिताजी की तबीयत बिगड़ने पर कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर उन्हें अनुकंपा अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया। मेरे पिताजी के स्वास्थ्य की जानकारी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को मिलते ही उन्होंने संभाग कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य को निर्देशित किया कि विशेष एंबुलेंस के माध्यम से पद्मश्री श्री पांडे को एम्स भोपाल के लिए रवाना करें।
उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य के द्वारा प्रारंभिक रूप से रेड क्रॉस के माध्यम से उनके इलाज के लिए एक लाख रुपए की तात्कालिक मदद उपलब्ध कराई गई एवं नागपुर एवं अनुकंपा अस्पताल सागर में इलाज के दौरान भी कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा रेड क्रॉस के माध्यम से इलाज कराया गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देश के पश्चात श्री राम सहाय पांडे को विशेष एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना किया गया, जहां एम्स और चिरायु अस्पताल के डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। पांडे ने बताया कि एम्स में प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित आवश्यक जांचों की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें चिरायु मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिरायु मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर अजय गोयंका के द्वारा तत्काल मेरे पिताजी की संपूर्ण जांच कराई गई। संतोष पांडे ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित संपूर्ण जिला प्रशासन का धन्यवाद करता हूं और शीघ्र ही मेरे पिताजी स्वस्थ होंगे ऐसी में भगवान से कामना करता हूं।
Post a Comment