सागर में अलग अलग घटनाओं में 3 की मौत

सागर में अलग अलग घटनाओं में 3 की मौत 
बीना और खुरई में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है। जहां बीना के बेलई गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मोहासा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की मौत हुई है। साथ ही खुरई के खिरिया थानसिंह गांव में एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बीना के बेलई गांव में स्थित एक खेत में लगे एक पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के अनुसार गनेश पिता मिट्टूलाल प्रजापति (26) निवासी बेलई का शव फंदे पर लटका मिला है। युवक के काफी देर तक घर से गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, जो एक पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारा और इसकी जानकारी पुलिस के लिए दी। शव वाहन से शव को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसका पीएम किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेन से गिरकर छात्र की हुई मौत 

बीना के मोहासा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के जेबों की तलाशी ली तो युवक के जेब से भोपाल से दिल्ली का जनरल कोच का टिकट मिला। युवक की शिनाख्त अवधेश पिता झल्लू लाल चौधरी (29) निवासी शक्तिनगर दमोह के रूप में हुई। युवक भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव वाहन से शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना रवाना किया। मृतक अवधेश अहिरवार के पिता बीना जीआरपी में थाना प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में इंदौर में पदस्थ हैं। वहीं मृतक अवधेश का भाई राजेश अहिरवार बीना के आगासौद थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में छात्र ने फांसी लगाकर दी अपनी जान

खुरई देहात थाना क्षेत्र के खिरिया थानसिंह गांव में अज्ञात कारण से एक 11 वीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनसार नरेंद पिता अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनुसार नरेंद्र पिता देवीराम अहिरवार (17) निवासी खिरिया थानसिंह ने अपने घर में बने कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता देवीराम अहिरवार ने बताया कि उसके दो लड़के हैं।

नरेंद्र बड़ा लड़का है वह सिलोधा गांव के स्कूल मे कक्षा 11 वीं में पढ़ता है। दोनों लड़के एक साथ कमरें में सो रहे थे कि बड़े लड़के ने फांसी लगा ली। बेटे ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर शव वाहन से शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0/Post a Comment/Comments

Domain