बलहरी जलाशय पर मत्स्य विभाग की कार्यवाही, 102 किलो मछली जब्त

बलहरी जलाशय पर मत्स्य विभाग की कार्यवाही, 102 किलो मछली जब्त
सागर। बारिश का सीजन शुरू होने के साथ ही जिले में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस अवधि में मछली पकड़ने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। दरअसल जिले में कलेक्टर संदीप जीआर के आदेश पर वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की प्रजनन अवधि को ध्यान में रखते हुये मछलियों के संरक्षण के लिये मप्र नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु क्लोज सीजन घोषित किया गया है। मत्स्य पालन विभाग के अनुसार मछली पकड़ने पर प्रतिबंध का आदेश तत्काल प्रभाव से जिले में लागू किया गया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसी बीच सूचना मिली थी कि केसली विकासखंड के बलहरी जलाशय में कुछ लोग अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सहायक संचालक मत्स्योद्योग आभा रिछारिया ने टीम गठित कर कार्यवाही के लिये रवाना की। टीम ने जलाशय पर पहुंचकर दबिश दी। जहां कार्यवाही करते हुये 102 किलो अवैध रूप से पकड़ी गई मछली जब्त की गई है। जब्त मछली की नीलामी कराई गई है।

0/Post a Comment/Comments

Domain