डॉ अनिल तिवारी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को नम आंखों से दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बुधवार को भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रखर वक्ता, नारी शक्ति की एक बड़ी पहचान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अनिल तिवारी के कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा मे मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर दुख: व्यक्त किया। डॉ तिवारी ने कहा की इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को हिम्मत एवं शक्ति प्रदान करें। पूर्व विदेश मंत्री के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, आमजनों एवं विपक्ष के लोगों में भी स्तब्धता का भाव दिख रहा है। उनकी प्रखर वक्ता की पहचान, देश से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी, वो अत्यंत सरल शांत स्वाभाव की महिला थी। भारत भर में नहीं, पूरे विश्व भर में पार्टी हो या किसी तरह की समस्या हो, उसे पूरी निष्ठा पूर्वक समस्याओं को सुलझाने में अग्रणी थीं। आधुनिक युग के परिवेश में बड़ी संख्या में युवाओं के लिए प्रेरणा एवं उनकी समस्याओं के निराकरण करती थीं। आज देश ने एक कुशल नेतृत्वकर्ता खोया है और साथ ही कुशल संगठनकर्ता के तौर पर जानी जाती रहीं। धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक हर क्षेत्रों में बेबाक होकर मंचों पर अपनी विचारों को रखती थी जिसे सभी लोग सुनना पसंद करते थे। इस प्रकार अन्य कार्यकर्ताओं ने उनकी व्यक्तित्व के बारे में बताया एवं अन्त मे मौन रख कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर रानू साहू, संतोष दुबे, भाजयूमो से मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, महामंत्री शुभम नामदेव,अमित रावत, सत्यम राजपूत,नितिन राजपूत,गिरीश बोहरे,राहुल समेले,कमल चौरसिया,शिवा सोनी,मृदुल पन्या,सुनील तिवारी अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।