घर में घुसकर प्रेमिका गला घोंटकर करदी हत्या,फिर खुद ने भी किया सुसाइड

घर में घुसकर प्रेमिका गला घोंटकर करदी हत्या,फिर खुद ने भी किया सुसाइड 

बिजनौर। एक व्यक्ति ने विधवा महिला की उसके घर में घुसकर गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया है। मामला बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र का है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरी खबर 
शेखपुरा गांव में 45 साल का लक्ष्मण रहता था। उसका गांव में रहने वाली विधवा धर्मावती से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इन दोनों के बीच कुछ मनमुटाव हो गया था। इसी को लेकर सोमवार सुबह 9 बजे लक्ष्मण धर्मावती के घर में घुस गया। वहां पहले उससे झगड़ा किया, फिर अकेला देखकर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

लक्ष्मण इसके बाद भागता हुआ अपने घर चला गया। इसके बाद उसने खुद भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आरोपी की पत्नी की भी हो चुकी है मौत धर्मावती के पति राकेश की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। तभी से वह घर पर अकेले रहती थी। वहीं, लक्ष्मण की पत्नी की भी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। दोनों के घर भी आमने-सामने हैं। इसी के चलते दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धर्मावती के दो बच्चे हैं, जबकि लक्ष्मण के चार बच्चे हैं।

सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया
दोनों में कुछ दिन से चल रहा था मनमुटाव SP नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति ने एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि महिला का और लक्ष्मण का आपस में प्रेम संबंध था। दोनों में कुछ दिन पहले मनमुटाव हो गया था। जिसके चलते लक्ष्मण ने महिला धर्मवती की गला घोंट हत्या कर दी और फिर खुद सुसाइड कर लिया।

0/Post a Comment/Comments

Domain