रेलवे स्टेशन बना कुश्ती का आखड़ा ,दो महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट

रेलवे स्टेशन बना कुश्ती का आखड़ा ,दो महिलाओं के बीच हुई जमकर मारपीट
जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन आज कुश्ती का अखाड़ा उस समय बन गया, जब किसी बात को लेकर दो महिलाएं प्लेटफार्म के अंदर ही आमने-सामने आ गई। दोनों ही महिलाएं करीब 10 मिनट तक एक दूसरे से लड़ती रही, इस दौरान रेलवे के कर्मचारी मूकदर्शक बने देखते रहे। मामला गुरुवार सुबह का है। जहां दो महिलाएं कुछ देर तक साथ बैठी रही, इसी दौरान दोनों में अचानक ही विवाद होना शुरू हो गया। इसके बाद रेलवे प्लेटफार्म कुश्ती का अखाड़ा बन गया। दोनों ही महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे को मारने में जुटी हुई थी।

दरअसल दोनों ही महिलाएं रेलवे स्टेशन में अवैध रूप से समान बेचने का काम करती थी। महिलाएं प्लेटफार्म में ककड़ी बेच रही थी कि इसी दौरान दोनों महिलाएं का विवाद हो गया, इसके बाद दोनों ही महिलाएं एक दूसरे से भिड़ गई। इसके बाद प्लेटफार्म कुश्ती का अखाड़ा बन गया, जहां पर कि महिलाएं कुश्ती लड़ रही थी। करीब 5 मिनट तक दोनों महिलाएं लड़ती रही, और वहां खड़ी जनता मजा लेती रही। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही अवैध महिला वेंडरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि प्लेटफार्म में लड़ रही दोनों ही महिलाएं स्टेशन में घूम-घूम कर अवैध रूप से समान बेचने का काम रही थी। दोनों ही महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बता दे कि 8 मार्च को महिला दिवस है, और उसके ठीक एक दिन पहले इस तरह से सरेराह महिलाओं की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हो रहा है।

0/Post a Comment/Comments

Domain