Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

योगी सरकार के एक और मंत्री का कोरोना से निधन

20

उत्तर प्रदेश से फिर आई बुरी खबर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यूपी की योगी सरकार में एक और मंत्री का कोरोना वायरस से लड़ते-लड़ते निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंत्री चेतन चौहान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में एडमिट हुए थे। मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंत्री चेतन चौहान की किडनी भी फेल हो गई जिसके चलते रविवार को उनका निधन हो गया। इसके पहले भी योगी सरकार में मंत्री रहे कमल रानी वरुण का कोरोना वायरस से लड़ते-लड़ते निधन हो गया था।

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित योगी के मंत्री चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा वह 1991 से 1998 तक सांसद भी रहे आज उनका कोरोना से निधन हो गया, बीजेपी में शामिल होने के बाद वह यूपी की सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल और नागरिक सुरक्षा मंत्री बने थे। फिलहाल उनकी उम्र 73 वर्ष की थी। चेतन चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से ही सांसद भी रहे हैं। वर्तमान में वह अमरोहा की नोगांवा सहादात सीट से विधायक थे।

चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए। चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए।
हाल ही में यूपी सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का पिछले हफ्ते 2 अगस्त को निधन हो गया था। वह यूपी की कैबिनेट मंत्री थीं और उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उत्तर प्रदेश में अभी तक खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, जेल मंत्री जय प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और महेंद्र सिंह कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.