Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा कार्यकर्ता के भाई के निधन हो जाने पर शोक व्यक्त करने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता के घर

122

सागर के सुरखी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सुरखी विधानसभा के सिहोरा में अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने आए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सागर प्रवास पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के निवास पर पहुंचे

जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का भाजपा मकरोनिया मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं वा नरयावली विधायक प्रदीप लारिया से सुरखी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा की

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शंकरगढ़ स्थित भाजपा कार्यकर्ता शिवराज जाटव के घर भी पहुंचे यहां उन्होंने शिवराज के भाई के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके परिवार को सांत्वना दी इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.