होटल में बुलाकर महिला से रेप, कॉफी में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म
भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक होटल में महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। आरोपी ने महिला को उसकी चचेरी बहन से समझौता कराने का झांसा देकर होटल में बुलाया था। आरोपी ने कॉफी में नशा देकर उससे ज्यादती की| जैसे ही महिला को होश आया पीड़िता थाने पहुँच गई|
जानकारी के मुताबिक, एमपी नगर स्थित एक होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय शादीशुदा है और शहर के छोला मंदिर इलाके में रहती है। उसका होशंगाबाद में रहने वाली चचेरी बहन से विवाद चल रहा है।
महिला के परिचित पुनीत मालवीय ने फोन कर उसे समझौता के लिए होटल में बुलाया| होटल में पुनीत ने उसे कॉफी पिलाई इसके बाद उसे होश नहीं रहा। महिला का आरोप है कि पुनीत ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया| पुलिस ने पुनीत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.