कांग्रेस पार्टी के ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन
भोपाल।
एमपी में राजगढ़ जिले के ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दांगी का इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।
25 अगस्त को गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें पहले भोपाल के चिरायु अस्पताल में एडमिट किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनके निधन से पूरे ब्यावड़ा में शोक का माहौल है।
प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, विधायक ब्रम्हा भलावी सहित अब तक विधानसभा के करीब 18 प्रतिशत सदस्य कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं। विधानसभा के 203 सदस्यों में से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री, 28 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.