हिमाचल सचिवालय में कोरोना ने दी दस्तक उप सचिव पाजिटिव मुख्यमंत्री हुए क्वारंटिन
शिमला। देश में तेजी से पैर फैला रहे कोरोना वायरस ने अब हिमाचल प्रदेश सचिवालय में भी प्रवेश कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनके प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा रही है। उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
उप सचिव के पाजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सारे आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस जानकारी के बाद मुख्यमंत्री क्वारंटिन हो गए हैं और अपने घर के लिए रवाना हो गए।कार्यालय से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब कोरोना के सारे प्रोटोकाल फोला करेंगे। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। फिर चाहे वो कर्मचारी, अधिकारी हो पत्रकार या अन्य कोई नेता हो। इसी के साथ अब मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के टेस्ट लिए जाएंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.