सागर :- रविवार को भाजपा मकरोनिया मंडल द्वारा बटालियन में स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर पर सागर सांसद राज बहादुर सिंह नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मकरोनिया मंडल वरिष्ठ जन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया

मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कार्यकर्ताओं से सामूहिक रूप से चर्चा नहीं हो पाती थी इस मिलन समारोह में भाजपा परिवार एकत्र हुआ और आवश्यक मुद्दों पर चर्चाएं भी हुई है कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया प्रदेश में हुए उपचुनाव भाजपा की शानदार प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया

आयोजन को सफल बनाने में विवेक सक्सेना, नरेंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, मधुकर जाटव, गोकुल सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद बाबूलाल रोहित, राजा रिछारिया, अंकित सेन सहित मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.