सागर:- नरयावली विधानसभा क्षेत्र के डुंगासरा, लिधोरा खुर्द, गुड़ा आदि ग्रामों में शनिवार को विकास यात्रा में विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने लगभग 250 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विधायक लारिया ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य को विकास यात्रा पूर्ण कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा में ही आनंद है। हमें हर गरीब की मुसीबत समझना चाहिए। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएँ इसी भावना का विस्तार हैं। मेरा यह प्रयास है क्षेत्र का हर व्यक्ति, हर परिवार आत्मनिर्भर बने। सभी आत्मनिर्भर होंगे, तो प्रदेश व देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होने कहा, कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा। सभी को पक्की छत सरकार उपलब्ध करवायेगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान “लाड़ली बहना योजना“ प्रारंभ कर रहे है। इसके तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये का भुगतान सरकार करेगी। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र वितरित किये।
विकास यात्रा के दौरान प्रशासनिक अमला, पदाधिकारीगण, सरपंचगण, मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.