ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में हुआ ‘स्वतंत्रता कप 2022’ का भव्य शुभारंभ
सागर- ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अंतर विद्यालयी स्वतंत्रता कप 2022 का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के पूर्व स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको की उपस्थिति में चेयर पर्सन श्रीमती पारुल साहू केसरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता कप चैंपियनशिप के शुभारंभ पर सर्वप्रथम चेयर पर्सन श्रीमती पारुल साहू केसरी प्राचार्या श्रीमती लिज़ी लुईस खेल शिक्षक भानु मथुरिया ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया। इसके बाद अलग-अलग स्कूलों से आए सभी खिलाड़ी ने शपथ ली कि हम खेल में पूर्ण खेल भावना एवं ईमानदारी से प्रतिभागिता करेंगे।
प्राचार्या लिज़ी लुईस ने कहा
आज पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है इसी कड़ी में विद्यालय प्रबंधन ने स्वतंत्रता कप की शुरुआत करने का निश्चय किया। यह एक प्लेटफार्म है उन छात्रों के लिए जो विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। प्रबंधन द्वारा गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।
स्कूल के डायरेक्टर नीरज केसरवानी ने कहा
खेल बच्चों के शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन पिछले 2 वर्ष से कोविड की वजह से बच्चों को घर पर ही रहना पड़ा और शारीरिक मेहनत वाले खेलों से दूरियां बढ़ गई। आज हमने अपने स्कूल के माध्यम से बच्चों को फिर खेल से जोड़ने का एक प्रयास करते हुए टूर्नामेंट का आयोजन किया है।


इस चैंपियनशिप में शहर के सीबीएसई स्कूलों के अलावा जिले के अन्य नगरों के सीबीएसई स्कूलों की टीमें भी भाग ले रही हैं जिसमें तैराकी, ताइक्वांडो , टेबल टेनिस, राइफल शूटिंग , फुटबॉल, वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस चैंपियनशिप में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, दीपक मेमोरियल स्कूल, लिटिल स्टार शैलेश मेमोरियल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पारस विद्या विहार, केंद्रीय विद्यालय-1, केंद्रीय विद्यालय 2, केंद्रीय विद्यालय 3, अवध प्रभा विद्यापीठ माल्थौन, आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल बंडा, ज्ञानोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुरई, होली फैमिली सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुरई, नोबल पब्लिक स्कूल देवरी, एल्काॅन हाइट्स स्कूल आदि 19 सीबीएसई स्कूलों की टीमों के लगभग 600 प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करेंगे।
आज शुभारंभ के प्रथम दिन टेबल टेनिस एवं ताइक्वांडो के मैच खेले गए जिनके परिणाम इस प्रकार रहे-
*ताईक्वांडो*
*सब-जूनियर गर्ल्स 41+
स्वर्ण पदक – अवनी केशरी ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
रजत पदक – हेतिका पटेल पारस विद्या विहार सागर
*कैडेट गर्ल्स अंडर-30
स्वर्ण पदक – आर्या साहू सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
रजत पदक – कौशिकी श्रीवास्तव पारस विद्या विहार सागर
कैडेट गर्ल्स अंडर 31-40
स्वर्ण पदक – शिवानी अहिरवार दीपक मेमोरियल स्कूल सागर
रजत पदक – अनन्या रोहिताश ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
*कैडेट गर्ल्स अंडर 41-50
स्वर्ण पदक -पार्थी पटेल ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
रजत पदक – नित्या दीक्षित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
*कैडेट गर्ल्स अंडर 51+
स्वर्ण पदक – भक्ति तिवारी सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
रजत पदक – याशिका जैन पारस विद्या विहार सागर *सीनियर गर्ल्स अंडर 50
स्वर्ण पदक – तविशी दीपक मेमोरियल स्कूल सागर
रजत पदक – श्रद्धा राजपूत ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
*सीनियर गर्ल्स अंडर 50-60
स्वर्ण पदक – स्नेहा थापा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
रजत पदक – अदिति ठाकुर ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
*सीनियर गर्ल्स 61+
स्वर्ण पदक – भूमि यादव ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
रजत पदक – स्तुति शर्मा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल सागर
*सीनियर बॉयज अंडर 55
स्वर्ण पदक – निलय सेन पारस विद्या विहार सागर
रजत पदक – पारस जैन एलकॉन हाइट्स स्कूल सागर
*सीनियर वॉयज अंडर 56
स्वर्ण पदक – सौरभ दुबे एलकॉन हाइट्स स्कूल सागर
रजत पदक – श्रवण जैन ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
*सीनियर बॉयज 66+
स्वर्ण पदक – नयन जड़िया ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
रजत पदक – देवांश केसरवानी एलकॉन हाइट्स स्कूल सागर
*टेबल टेनिस
*अंडर 17
स्वर्ण पदक – दीपक मेमोरियल स्कूल सागर
रजत पदक – आर्मी पब्लिक स्कूल सागर
*अंडर 19*
स्वर्ण पदक – दीपक मेमोरियल स्कूल सागर
रजत पदक – ग्रेटमेन इंटरनेशनल स्कूल सागर
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.