Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

विकास चाहिए तो नगर निगम में भाजपा को जितायेंः भूपेन्द्र सिंह

55

सागर:- मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास सागर के विकास का कोई विजन नहीं है। सागर नगर निगम में महापौर के प्रथम चुनाव के बाद अधिकांश समय कांग्रेस के ही महापौर रहे। जो टांग खिंचाई जोड़-तोड़ और कमाई में लगे रहें। इस कारण सागर के विकास को ग्रहण लग गया। चूंकि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए पिछले सालों में सागर के विकास की तस्वीर बदली है। इसलिए सागर के विकास की खातिर भाजपा की महापौर प्रत्याशी और पार्षदों को विजयी बनाना ही होगा।

संत रविदास वार्ड में आयोजित भाजपा के हितग्राही सम्मेलन में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर का विकास निरंतर चले इसके लिए जरूरी है कि भारतीय जनता पार्टी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को जितायें। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और सागर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने का कि कांग्रेस ने देश में 60 साल राज किया लेकिन शहरों के विकास पर ध्यान नहीं दिया, गांव की बात तो दूर है।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक रूपये में से 15 पैसे योजनाओं तक पहुच पाते थें। जबकि आज भाजपा सरकार हर व्यक्ति के खातें में पूरा पैसा भेज रही है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में एक भी गरीब ऐसा नहीं रहेगा, जिसका पक्का मकान न हो। सरकार गरीबों को पट्टे देने का अभियान भी चला रही है। यह पट्टे मालिकाना हक के साथ दिये जा रहे है। प्रदेश सरकार ने 21 हजार करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है जो कि गरीबों को मकान बनाने के लिए दी जाएगी।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश प्रदेश में गरीबों की सरकार है। कोरोना काल में गरीबों को राहत पहुचाने निःशुल्क राशन दिया जो कि अभी भी जारी है। स्ट्रीट वेंडर योजना से बिना ब्याज के 10 हजार रूपये दिये जा रहे है ताकि उन्हें रोजगार में मद्द मिल सके। मध्यप्रदेश में स्ट्रीट वेंडर योजना का सबसे ज्यादा लाभ सागर में मिला है। कोरोना काल के समय काम धंधा चैपट था, इसलिए मध्यप्रदेश सरकार ने दो साल का बिजली बिल माफ कर दिया।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ की सरकार ने गरीबों, लाड़लियों, युवक युवतियों, वृद्धजनों के कल्याण की तमाम योजनाएं बंद कर दी, जिन्हें शिवराज सिंह सरकार ने लागू किया था। उन्होंने कहा कि 5 लाख तक का गरीबों का इलाज कराने भाजपा सरकार ने आयुष्मान योजना शुरू की। सागर में बनी सड़कों का उल्लेख कर मंत्री सिंह ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने ऐसा विकास क्यों नहीं किया।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि संतरविदास वार्ड की भाजपा प्रत्याशी रानी चौधरी एडवोकेट हैं। इस बिटिया को जिताएंगे तो वार्ड के विकास हेतु नई सोच बनेगी। उन्होंने महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और पार्षद प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। साथ ही 27 जून को सुभाषनगर में मुख्यमंत्री के अनुसूचित समाज कार्यक्रम में पहुचने का आमंत्रण दिया।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब सागर में धनीराम अहिरवार को जिंदा जला दिया था। कांग्रेस की सरकार ने तब कोई मद्द नहीं की। शिवराज सिह जी सागर आये और धनीराम के परिवार से मिले। बाद में जब शिवराज सिंह की सरकार बनी, तब उस परिवार को 10 लाख रूपए की आर्थिक मद्द की गई। कांग्रेस तो सिर्फ छलावा करती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.