Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मकरोनिया के वार्ड क्र. 01 में विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

85

10 लाख रू. की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

भाजपा के पूर्व पार्षद एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में विधायक लारिया ने किया भूमिपूजन

सागर:- नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्र. 01 रानी अवंतीबाई वार्ड सेमराबाग में राशन दुकान के समीप गौरीशंकर के घर से दशरथ मासाब तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत से तुलसीराम पटैल के घर की ओर नाली निर्माण कार्य का विधायक लारिया ने आज पूर्व पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि भाजपा शासनकाल में ग्राम पंचायतों का संविलियन कर अनेक ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत एवं नगर पालिका का दर्जा प्रदान किया गया है। सेमराबाग को नगर पालिका मकरोनिया में समायोजित किया गया है जिससे सेमराबाग वार्ड क्र. 01 में अनेक विकास कार्य संपादित हुये है वहीं वार्डवासियों को भी अनेक सुविधाएं नगर पालिका द्वारा प्राप्त हुई है। भूमिपूजन अवसर पर पधारे सभी वार्डवासियों को विधायक लारिया ने नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा मकरोनिया नगर मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, पूर्व पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहें।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.