MP NEWS : मुख्यमंत्री ‘ करेंगे ,डिफाल्टर किसानों, का ब्याज माफ, 14 मई को होगा 369.66 करोड़ से निर्मित “जल प्रदाय योजना, का भूमिपूजन

नरयावली विधानसभा के ग्राम केरबना में .मुख्यमंत्री द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के डिफाल्टर किसानों के ब्याज राशि माफ के आवेदन फार्म जमा किया जाने का होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री 14 मई को सागर के पीटीसी ग्राउंड में नरयावली विधानसभा में 369.66 करोड़ से निर्मित होने वाली समूह जल प्रदाय योजना का करेगें भूमिपूजन
नरयावली: 14 मई 2023 को सागर के पीटीसी ग्राउंड में आयोजित कुशवाहा समाज के संभागीय सम्मेलन में पधार रहे यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 03 बजे नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरबना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 31 मार्च 2023 की स्थिति में डिफाल्टर किसान जिनका दो लाख रूपये का कर्ज बकाया है, उनके ब्याज की राशि माफ किये जाने के आवेदन फार्म जमा किये जाने का शुभारंभ होगा। इसमें प्रदेश भर के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों को लगभग 2123 करोड़ की ब्याज की राशि माफ की जायेगी।

विधायक लारिया ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा डिफाल्टर किसानों की कर्ज माफी का कैबिनेट में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय को कल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केरबना में मुख्यमंत्री के कर कमलों से आवेदन फार्म जमा किये जायेगें। जिसके माध्यम से प्रदेश के किसानों को 2123 करोड़ की ब्याज राशि को माफ किया जायेगा।
वहीं पीटीसी ग्राउंड सागर में आयोजित कुशवाहा समाज के संभागीय सम्मेलन मुख्यमंत्री द्वारा नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 369.66 करोड़ से निर्मित होने वाली सानौधा समूह जल प्रदाय योजना प्रथम एवं द्वितीय का भूमिपूजन मुख्यमंत्री के कर कमलों से किया जायेगा। विधायक लारिया ने बताया कि जल जीवन मिशन योजनांतर्गत सानौधा समूह जल प्रदाय योजना प्रथम से लगभग 53 एवं सानौधा समूह जल प्रदाय योजना द्वितीय से लगभग 51 ग्रामों को घर-घर पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। सानौधा समूह जल प्रदाय योजना प्रथम मढ़िया जलाशय एवं सानौधा समूह जल प्रदाय योजना द्वितीय बंडा बांध से संचालित की जायेगी। दोनों जल प्रदाय योजनाऐं लागत लगभग 369.66 करोड़ की राशि से निर्मित की जायेगी। आगामी 14 मई 2023 को मुख्यमंत्री के सागर प्रवास के दौरान उक्त जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री के कर कमलों से सम्पन्न होगा।
सानौधा समूह जल प्रदाय योजना प्रथम में विधानसभा क्षेत्र के –
ग्राम बाछलोन, बेरिया गदगद, बामोरा, जिन्दा, बम्होरी ढूढर, बरारू, बारछा, चिटाई, तिंसुआ, बम्होरी, गढ़पहरा रैयतवानी, मकरोनिया खुर्द, बेलखादर, गिदवानी, गुड़ा, नरवानी, कर्रापुर, केरबना, घुरेटा, कुडारी, लिधोराहाट, चांदवर, लिधोराखुर्द, डुंगासरा, सिंगपुर, मझगुंवा, मुहली, पड़रिया, पगारा, पामाखेड़ी, अमोदा, परसोरिया, पटकुई, खेजराबुधु, रिछावर, आमाखुर्द, रिछोड़ा, श्यामपुरा, बरखेरामाफी, रूसल्ला, सड़ेरी, साईखेड़ा, सानौधा, सिदगुंवा, सिमरिया, गोरा, बडकुआ, बेरखेरी गंगाराम, पिपरिया करकट, रैपुरा, कपूरिया, गढ़पहरा मुहाल, मसवासी, पामाखेड़ी
सानौधा समूह जल प्रदाय योजना द्वितीय में विधानसभा क्षेत्र के –
ग्राम बेरखेरी सुवंश, खानपुर, सिलेरा, बिहारीपुरा, गढौलीखुर्द, पृथ्वीपुरा, बनगुंवा, कपूरिया, तिगरा, मेनपानी, पथरियाहाट, आमेठ, अर्जनी, बदौना, बम्होरीबीका, बम्होरी रेगुंवा, बेरखेरीगुरू, बेरखेरीखुर्द, हफसिली, भैंसा, अमावनी, चितौरा, जसराज, पिपरिया रामवन, चावड़ा, खेजराबाग, किशनपुरा, मझगुंवा, मझगुंवा अहीर, मसानझिरी, सुआतला, सुल्तानपुरा, पथरियाजाट, पथरिया रैयतवारी, रजौआ, लिहदरा, रतौना, सिरोंजा, बडोरा, कोलुआ अमरसा, मारा ईमलिया, सरवई, भापेल, चकरोदा, फुटेरा, चांदामउ, ढाना नरयावली, गढौलीकलां, बम्होरी, गडरिया ढोंगा, नगना, हनौता पारीक्षत, इकपना बसोना, इशुरवारा, बसिया भांसा, जेरई, जरारा, करई, खेजरादुगाहा, सामोस, कनेरानीखर, खेरा, खेराई, पाली, बेलईघाट, खिरिया नीखर, कोड़नी, रानीपुरा, बेरखेरी चंपत, लोटना, लोटनी, लुहारी, किशनपुरा, जरूआखेड़ा, नरयावली, खामखेड़ा, सेमरा लहरिया, सेवारा सेवारी, पाटन, तोड़ा गोतमिया आदि ग्रामों को मिलेगा सानौधा जल प्रदाय योजना का लाभ। वहीं विधानसभा क्षेत्र नरयावली में मालथौन समूह जल प्रदाय योजना से भी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 59 ग्रामों को घर-घर पेयजल मिलने का कार्य प्रगति पर है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.