Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मकरोनिया काग्रेंस के नवनिर्वाचित पार्षद एवं जिला काग्रेंस कमेटी के महामंत्री ने भोपाल में ली भाजपा की सदस्यता

285

मकरोनिया: विधायक प्रदीप लारिया की पहल एवं विकास कार्यो से प्रभावित होकर आज भोपाल में मकरोनिया के वार्ड क्र. 12 से काग्रेंस पार्षद निशांत आठिया, जिला काग्रेंस महामंत्री राजेश दुबे एवं अन्य काग्रेंस पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के समक्ष काग्रेंस पार्षद एवं काग्रेंस पदाधिकारियों ने ली भाजपा की सदस्यता भाजपा की रीतिनिति एवं नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की पहल एवं उनके द्वारा क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर आज मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्र. 12 शंकर नगर के काग्रेंस के नव निर्वाचित पार्षद निशांत आठिया, जिला काग्रेंस कमेटी के महामंत्री राजेश दुबे एवं अन्य काग्रेंस पदाधिकारियों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष विधायक लारिया की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा की सदस्यता ली।

बता दे एक दिन पहले ही विधायक लारिया के समक्ष मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्र. 11 से नव निर्वाचित निर्दलीय पार्षद किरन सोनू यादव के पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी और आज विधायक लारिया के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व पंच एवं काग्रेंस नेता संतोष दुबे एवं राजेन्द्र आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री, मान. प्रदेष अध्यक्ष, प्रदेष संगठन मंत्री एवं विधायक लारिया ने सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर स्वागत, सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक लारिया के साथ भाजपा नेता बंटी राठौर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहें।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.