मुख्यमंत्री के सागर आगमन के पूर्व पुलिस ने कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष को किया गिरफतार

SAGAR :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शहर आगमन के पहले ही सुबह 11 बजे शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
जबकि शहर सेवादल अध्यक्ष श्मशान घाट एक अंतेष्टि में गये थे। सेवादल अध्यक्ष के साथ गये साथियों के विरोध करने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जिसमें ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कन्नू कोरी,बुनकर प्रकोष्ठ के शहराध्यक्ष बंटी कोरी,दीपक कुर्मी आदि को गिरफ्तार कर लिया।

शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि यह तानाशाही अंग्रेज शासन की याद दिलाता है,इतना डरपोक प्रदेश का मुखिया और प्रशासन आज तक नहीं देखा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.