स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर सागर आई राष्ट्रीय एकता यात्रा
राजलक्ष्मी मांडा मदुरई से अटल टनल मनाली हिमाचल प्रदेश तक बुलेट से 4450 किमी की यात्रा कर रही है
सागर:- स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर नारी शक्ति की प्रतीक लीगल लाइट्स काउंसिल इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री राजलक्ष्मी मांडा राष्ट्रीय ध्वज के साथ सागर पहुंची। इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन की मौजूदगी में उनका स्वागत कर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

राजलक्ष्मी मांडा मदुरई से अटल टनल मनाली हिमाचल प्रदेश तक बुलेट से 4450 किमी की यात्रा कर रही है। इसी दौरान बुधवार को सागर पहुंचने पर डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय पर राजलक्ष्मी मांडा का लीगल लाइट्स काउंसिल.इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष अनु जैन एवं सागर विधायक शैलेन्द्र जैन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय पर डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता यात्रा का शुभांरभ किया गया। नगर के मुख्य स्थानों पर राष्ट्रीय एकता यात्रा का स्वागत किया गया।
काउंसिल.इंडिया प्रदेश उपाध्यक्ष अनु शैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमें एक बार फिर सुश्री राजलक्ष्मी मांडा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके द्वारा किए जा रहे नारीशक्ति उत्थान कार्य अभूतपूर्व है। मैं समस्त नारी शक्ति से कहना चाहती हूं कि सुश्री मांडा से प्रेरणा लेते हुए आत्म निर्भर बने एवं दूसरों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा दें स्वतंत्रता दिवस के पहले मनाया स्वतंत्रता पर्व वहीं राजलक्ष्मी मांडा ने कहा कि मैंने अपने जीवन में अनेकों यात्राएं की है पर इस यात्रा में एक अलग ही अनुभव प्राप्त हुआ है। लोगों का देश के प्रति जो भाव हमें देखने मिला है वह काबिले तारीफ है। सागर में जो यात्रा का स्वागत किया गया है हमें लगता है कि मैं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व ही स्वतंत्रता दिवस मना लिया है। जैसा आत्मीय स्वागत आपने किया है वैसा कहीं नहीं किया गया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.