Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे मंत्री भूपेन्द्र सिंह

62

*कमलनाथ सरकार ने सागर को एक पैसा नहीं दियाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह*

*कांग्रेस से पूछें कि विकास के लिए पैसे लाएंगे कहां से?*

सागर:- कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के समय सागर के विकास के लिए एक पैसा नहीं मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सागर को स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल किया। जिसके तहत 1600 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सागर में चल रहे हैं। सागर में कांग्रेस के पास विकास के नाम पर बोलने के लिए एक शब्द नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुभाषनगर वार्ड की भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में कही।

श्री सिंह ने कहा कि सागर में 6 जुलाई को महापौर और पार्षदों का चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महापौर पद के लिए श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं सुभाषनगर वार्ड के पार्षद पद के लिए वृन्दावन अहिरवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भारी बहुमत से जिताना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सागर के चहुमुखी विकास का चुनाव है। वायदा करता हूं कि आपके वार्ड में कोई कमी नहीं आने देंगे। आप सब इस बात को जानते हैं कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार जिसका ऐजेंडा है गरीबों का कल्याण, सुशासन और चहुंमुखी विकास। कांग्रेस से पूछे कि विकास को लेकर उनका एजेंडा क्या है?

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया मगर शहरों में कहीं गरीबों के मकान नहीं बने। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की जिसके तहत इस वार्ड में 350 आवास बने हैं। यह काम देश-प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। कोरोना काल से प्रभावित गरीबों को स्ट्रीय वेंडर योजना के तहत दस-दस हजार रूपए बिना ब्याज के दिये हैं। ताकि गरीबों का रोजगार प्रभावित न हो। कोरोना काल में गरीबों को फ्री में अनाज देने का काम भाजपा सरकार ने किया। सरकार ने लोगों के दो साल के बिजली बिल माफ कर दिये।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में सवा साल कमलनाथ की सरकार थी। जिसने चुनाव के समय बेरोजगारों को 4 हजार रूपए महीना देने का वायदा किया था। यहां बैठे युवाओं में से कोई बताये कि किसी को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या? कांग्रेस सरकार ने संबल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान, लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थ दर्शन जैसी योजनाएं बंद कर दी। जिन्हें अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने पुनः प्रारंभ किया हैं। गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रूप्ए तक दिये जा रहे हैं।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में सारे विकास कार्य भाजपा सरकार ने किये हैं। कांग्रेस के लोगों से पूछे कि सवा साल में कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिये क्या किया। स्मार्ट सिटी योजना केन्द्र की भाजपा सरकार ने शुरू की। सवा साल कांग्रेस की सरकार रही तो 400 करोड़ के ठेके अपने लोगों को दे दिये। जिन पर एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महू और दिल्ली में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में बहुत काम किया है। संत रविदास कुंभ सागर में भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने सागर के विकास में कुछ नहीं किया इसलिए यहां के मतदाताओं से वोट मांगने का अधिकार कांग्रेस को नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है इसलिए वोट लेने के लिए नोट बांट रहे हैं। जो आज पैसा बांट रहे हैं क्या वे कल लूटने का काम नहीं करेंगे? मंत्री श्री सिंह ने सुभाषनगर वार्ड को गोद लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह कल 27 जून को सागर आ रहे हैं।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.