Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज पर वेबीनार आज

26

विशेषज्ञों से जानिए, स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक राहुल कपूर भी शामिल होंगे

सागर:- ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज के तहत सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आज 11 अगस्त को लाइव वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें न्यूट्रिशयनिस्ट और डाॅक्टर्स पौष्टिक भोजन और उससे स्वस्थ रहने के तरीके बताएंगे। इस वेबीनार में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक राहुल कपूर और सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ राहुल सिंह राजपूत भी शामिल होंगे।

सही भोजन खाना है, सागर को स्वस्थ बनाना है थीम पर आयोजित इस वेबीनार में कोविड-19 के दौरान लोगों को सही और पौष्टिक भोजन, उसके फायदे और भोजन की सही आदतों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस वेबीनार में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निदेशक राहुल कपूर विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। सीएमएचओ डा. सुरेश बौद्ध, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नीना गिडियन, स्त्री रोग एवं योग विशेषज्ञ डा. वंदना गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राजेश जैन, न्यूट्रिशयनिस्ट डा. अर्चिता गर्ग, डा. नीतू छाबडा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव बताएंगे कि जो लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं, उन्हें क्या खाना चाहिए और उनका भोजन का रूटीन क्या होना चाहिए। इसके अलावा जो लोग प्रभावित नहीं हुए हैं, वे इम्यूनिटी बढाने के लिए किस तरह का भोजन लें। इसके अलावा यह भी बताया जाएगा कि विद्यार्थी स्कूलों में किस तरह का भोजन करें और भोजन के दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

बुधवार 11 अगस्त को यह लाइव वेबीनार दोपहर 12 से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के फेसबुक पेज पर इसका लाइव प्रसारण होगा, जिसमें सभी शहरवासी शामिल हो सकते हैं।

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.