Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भाजपा युवा मोर्चा मकरोनिया मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

188

स्व. पं. अटल बिहारी बाजपेयी ने विष्व में भारत का मान बढाया-लारिया

युवा मोर्चा द्वारा पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

भाजपा मकरोनिया मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों और पूर्व पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

सागर: भारत रत्न देष के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती पर मकरोनिया के गणेष एंजोरा हाल में भाजपा युवा मोर्चा मकरोनिया मंडल द्वारा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री केषव भदौरिया, भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष विधायक प्रदीप लारिया थे। विषिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग पूर्व अध्यक्ष श्रीमति लता बानखेड़े, जिला अध्यक्ष भाजपा गौरव सिरोठिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्पित पांडे शामिल हुये।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मकरोनिया नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों और पत्रकारों का साल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसी दौरान दैनिक जागरण पत्रकार पं. अजय भार्गव के पिता के निधन पर 02 मिनिट का मौन रख कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संभागीय संगठन मंत्री ने कहा कि पं. बाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुये सुषासन का नारा दिया जिस पर आज भाजपा काम कर रही है उनके कार्यकाल में पोखरण परीक्षण, कारगिल विजय जैसी उपलब्धियां रही। वहीं गांव का समुचित विकास हो सके इसके लिए उन्होनें प्रधानमंत्री सड़क योजना चला कर गांव गांव को पक्की सड़को से जोड़ा। भाजपा को खड़ा करने में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विधायक लारिया ने कहा कि पं. बाजपेयी कवि के साथ-साथ कुषल संगठक और एक अच्छे वक्ता थे उन्होनें कभी सिद्धांतो से समझोता नहीं किया और प्रधानमंत्री रहते हुये विष्व में भारत का मान बढ़ाया

लता बानखेड़े ने कहा कि पं. बाजपेयी के सिद्धांतो को हमे आत्मसात करना चाहिये उन्होनें विष्व के क्षितिज पर भारत को उभारने का काम किया। गौरव सिरोठिया ने कहा कि हम सब बाजपेयी जी के सिद्धांतो को आत्मसात करे और एक अच्छे कार्यकर्ता बने। कार्यक्रम को युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्पित पांडे, मंडल अध्यक्ष कपिल कुषवाहा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी सापट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पोराणिक एड. द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में हरे राम मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के पहले अतिथियों ने कन्या पूजन भी किया।

युवा मोर्चा मकरोनिया के मंडल अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक अंकित तिवारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

0
0

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.