सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत 
सागर। केसली थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में हुई युवक की मौत मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक चंद्रेश उर्फ चन्द्रभान गौड़ उम्र 35 साल निवासी नादिया अपने साढू की नई बाइक लेकर जमुनिया निवासी रघुराज गौंड के साथ सहजपुर जा रहा था। बाइक रघुराज चला रहा था। मृतक चंद्रेश पीछे बैठा था। शाम करीब 6.30 बजे ऊंटकटा पुलिया के आगे रघुराज गौड़ ने बाइक तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गिरा दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी तभी पीछे बैठा चंद्रेश बाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे सड़क किनारे लगे तार फेंसिंग के खंभे से उसका सिर टकरा गया। घटना में चंद्रेश गंभीर घायल हुआ। घटना देख ग्रामीणों ने तत्काल घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर केसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया। मर्ग जांच करते हुए पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार वालों के बयान लिए। घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक रघुराज गौड़ निवासी ग्राम जमुनिया के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

0/Post a Comment/Comments

Domain