भोपाल। के अयोध्या नगर थाने के सामने पार्क में रविवार सुबह एक युवक की गला कटी लाश मिली है। उसकी पीठ और कमर पर भी चोटों के निशान हैं। युवक की शिनाख्त कर ली गई है। वह शनिवार को काम पर जाने का कहकर घर से निकला था।
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उसकी बॉडी को पार्क में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। मृतक के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। आखिरी बार दिखा तो बताया झांकियां देखने निकला हूं
एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त महेंद्र अहिरवार पुत्र मांगीलाल अहिरवार (30) के रूप में की गई है। वह मकान नंबर 128 शारदा नगर शिव मंदिर के पीछे रहता था। महेंद्र इंडस्ट्रियल एरिया में मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह घर से काम पर जाने का कह कर निकला था। रात नौ बजे उसे अयोध्या इलाके में ही देखा गया था। एक परिचित को उसने बताया था कि झांकी देखने के लिए घूम रहा है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह आठ बजे थाने के सामने पार्क में उसका शव मिला है। उसके गले पर चाकू से रेते जाने के निशान हैं। पीठ पर भी चाकू से वार के निशान मिले हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पांच महीने से पत्नी मायके में है
मृतक के बड़े भाई दिनेश अहिरवार ने बताया कि महेंद्र की शादी 5 अप्रैल 2016 में हुई थी। उसकी पत्नी रुक्मिणी गृहणी है, आपसी विवाद के बाद वह बीते पांच महीने से चार साल के बेटे सिद्धांत के साथ मायके में रह रही है। भाई सीधा और संजीदा था। उसकी ज्यादा दोस्ती यारी भी नहीं थी।
उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। महेंद्र शनिवार की सुबह काम पर जाने का कह कर घर से निकला। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अयोध्या नगर में ही भांजे को दिखा। उसने बातचीत की तो बताया कि झांकियां देखने घूम रहा है। इसके बाद घर नहीं लौटा, जब हमने उसकी तलाश की तो भांजे ने हमें यह बात बताई। हमें लगा कि झांकियां देखने के लिए शायद घूम रहा होगा। देर सवेर ही सही लौट आएगा। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि महेंद्र की मौत हो गई है, मौके पर पहुंचे तो उसके गले को रेते जाने के निशान थे। पीठ में भी चाकू के गहरे निशान थे। निशान थे। पीठ में भी चाकू के गहरे निशान थे और अन्य हिस्सों पर भी चोटें थीं। हमें किसी पर शक नहीं है, क्या कह सकते हैं, कौन उसे मार गया। पुलिस ही पता कर रही है, उसकी हत्या किसने और क्यों कर दी।
Post a Comment