नगर निगम द्वारा पी.टी.सी. ग्राउंड में आयोजित किया गया रावण दहन कार्यक्रम

नगर निगम द्वारा पी.टी.सी. ग्राउंड में आयोजित किया गया रावण दहन कार्यक्रम
नाभि में तीर लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण
सागर। नगर निगम द्वारा पी.टी.सी. ग्राउंड में संभागायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत के मुख्य आतिथ्य में जिला सत्र एवं प्रधान न्यायाधीश श्री के.पी. सिंह की अध्यक्षता में एवं कलेक्टर  दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक तिवारी, नगर निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ  पी.सी. शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह, राजेश सिंह सहित जिला निगम प्रशासन के अधिकारियों और नगरवासियों की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा पीटीसी ग्राउंड में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले को राम स्वरूप बालक ने जैसे ही रावण के पुतले पर तीर छोड़ा जो उसकी नाभि पर लगते ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा और 5 मिनट में ही रावण का पुतला जल गया ,परंतु पुतले जलने के साथ शुरू हुई शानदार आतिशबाजी करीब 20 से 25 मिनट तक चलती रही , जिसे देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
                रावण दहन के पूर्व शाम 6:30 से राधे राधे संकीर्तन मंडल द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर मतदान करने की अपील भी की गई एवं शानदार आतिबाजी की गई।

0/Post a Comment/Comments

Domain