खजूरी इलाके में महिला से युवक ने घर में घुसकर ज्यादती की। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया था। बाद में आरोपी ने कई बार उसे साथ संबंध बनाए। अब युवक ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय महिला खजूरी सड़क थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है तथा मजदूरी करती है। उसके साथ देवेन्द्र जाटव नाम का युवक भी मजदूरी करता था। साथ में का करने के दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई बाद में उनके बीच नजदीकी संबंध बन गए। चूंकि दोनों एक ही तरह का काम करते थे इसलिए देवेन्द्र का महिला के घर आना-जाना था।
करीब डेढ़ साल पहले एक दिन देवेन्द्र महिला के घर पहुंचा, इस समय महिला घर पर अकेली थी। सूनेपन का फायदा उठाते हुए उसने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों जब महिला ने शादी करने का दबाव डाला तो देवेन्द्र ने शादी करने से मना कर दिया।
इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। खजूरी सड़क पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिर तारी नहीं हो पाई है।
Post a Comment