नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मिली सजा

नाबालिग के साथ दुष्कर्म  के आरोपी को मिली सजा 
बहन के बर्थडे में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही 2 हजार का जुर्माना भी लगाया हैं।
दरअसल एक साल पहले पीड़िता ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एल्गिन अस्पताल में उसके पीरियड न आने के कारण डॉक्टर को दिखाने आई थी। तब डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी करने को कहा। डॉक्टर ने उसकी सोनोग्राफी रिपोर्ट देखी। 7 माह की गर्भवती है। तब उसे पता चला कि वह प्रैग्नेंट है। उसकी उसके मोहल्ले का आरोपी देवेन्द्र अहिरवार से मिलना-जुलना था। तब देवेन्द्र ने अपनी दीदी के जन्मदिन में लेकर गया था और जन्मदिन मनाने के बाद देवेन्द्र ने उसकी दीदी के घर शारीरिक संबंध बनाये थे। जिससे वह गर्भवती हो गई।
देवेन्द्र ने यह बात किसी को बताने से मना किया था और जब उसने गर्भवती होने की बात देवेन्द्र को बताई। तब आरोपी देवेन्द्र ने उससे बात करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाना लार्डगंज में शिकायत दर्ज कराई थी।

0/Post a Comment/Comments

Domain