वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या

सागर।
 बाघों से गुलजार संरक्षित क्षेत्र नौरादेही अभयारण्य सागर को सितम्बर 2023 में रानी दुर्गावती अभयारण्य, दमोह के साथ संलग्न कर वीरागना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर घोषित किया गया है। जिसके अंदर बसे ग्रामों का विस्थापन कर बाघों के रहवास बनाने हेतु कार्य प्रचलन में है। 27 मार्च को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया से एक नर एवं एक मादा बाध को परिक्षेत्र डोंगर गांव अंतर्गत विस्थापित ग्राम महका क्षेत्र में व्यारमा नदी के किनारे सफलता पूर्वक खुले वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। दोनो बाघों पर रेडियों कॉलर लगे हुए है तथा सतत अनुश्रवण किया जा रहा है।

बाघों को छोड़े जाने के सपूर्ण अभियान के दौरान बांधवगढ़ के उप संचालक पी. के. वर्मा, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के उप संवालक, डॉ. ए.ए. अंसारी, संजय टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी विकित्सक अभय सेंगर, छळव् ॅब्ज् की ओर से डॉ. प्रशांत देशमुख, उप वनमंडल अधिकारी ताला  फतेह सिंह निनामा, उप वनमंडल अधिकारी, बरमान,  रेखा पटेल, गेम परिक्षेव अधिकारी सरी, गेम परिक्षेत्र अधिकारी नौरादेही, गेम परिक्षेत्र अधिकारी डोंगरगांव, परिक्षेत्र अधिकारी तारादेही, चीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर का वन अमला, तथा वीरांगना दुर्गाक्ती टाइगर रिजर्व सागर एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया का रेस्क्यू दल उपस्थित रहा। जिनके विशेष प्रयास से बाधों को सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से वनक्षेत्र में छोड़ा गया।

0/Post a Comment/Comments

Domain