निगमाध्यक्ष ने बड़ी नदी का किया निरीक्षण, डी-सिल्टिंग के दिये निर्देश
सागर। नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने स्थानीय नागरिकों की मांग पर लेहदरा नाका स्थित बड़ी नदी का निरीक्षण कर उसके गहरीकरण हेतु डी-सिल्टिंग कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। निगमाध्यक्ष ने कहा कि लेहदरा नाका स्थित बड़ी नदी पर प्रतिवर्ष गणेश एवं दुर्गा महोत्सव के उपरांत प्रतिमाओं का विसर्जन इसी नदी में किया जाता है इसलिये इसका गहरीकरण किया जाना बहुत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होने बड़ी नदी का सौन्दर्यीकरण करने के भी निर्देश संबंधित इंजीनियर एवं अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान रामेश्वर नामदेव एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Post a Comment