प्रताडित कर आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी गण को किया गिरफ्तार
सागर। घटना विवरण दिनोंक-06.01.2025 को मर्ग इंटीमेशन, कथन साक्षी, गवाहन, पीएम रिपोर्ट, शव पंचनामा कार्यवाही के मृतक गट्टू उर्फ कपिल पिता गजेन्द्र यादव उम्र 19 साल नि० मुण्डीटोरी सागर की मर्ग जाच उपरांत मृतक को मारपीट कर प्रताडित कर परेशान करना पाये जाने पर आरोपी गण 01. गोलू उर्फ चंद्रभान सिलावट 02. हेमन्त सिलावट के विरुद्ध अपराध क 24/2025 धारा 108.3(5) बीएनएस पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना के आरोपी 01. गोलू उर्फ चंद्रभान पिता वृंदावन सिलावट उम्र 30 साल 02. हेमन्त पिता वृन्दवन सिलावट उम्र 35 साल दोनो नि० मुण्डी टोरी सीट फार्म सागर को दिनाक 07.01.2025 को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने अपराध करना स्वीकार किया जो आरोपी गण को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी गण अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हैं जिनके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध है जिनका विवरण निम्नानुसार है-
01. गोलू उर्फ चंदभान अहिरवार (सिलावट) उम्र 30 साल (कुल अपराध-03) 01.अप.क 693/2019 धारा 147,148,149,294,323.324 भादवि 02. अप क 1224/2022 धारा 4 क सटटा एक्ट 03. अप क 868/2023 धारा 294,323,506,34 भादवि।
01. गोलू उर्फ चंदमान अहिरवार (सिलावट) उम्र 35 साल (कुल अपराध-02) 01.अप.क 693/2019 धारा 147,148,149,294,323,324 भादवि 02. अप क 842/2024 धारा 296.115(2) 351(3) बीएनएस।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम-01. निरी
जसवत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर 02 सउनि गोकल पाण्डेय 03. प्रआर 301 पुष्पेन्द्र त्रिवेदी 04 प्रआर 342 प्रदीप दुबे 05 प्रजार 33 प्रमोद बागरी 06. आर 403 राहुल कुमार 07 आर 1460 प्रेम कुमार।
Post a Comment